अगर है हृदय रोग और ब्लड प्रेशर की तकलीफ, तो यह है...

अगर है हृदय रोग और ब्लड प्रेशर की तकलीफ, तो यह है आपके लिए रामबाण इलाज।

142
0
SHARE

हृदय रोग और ब्लड प्रेशर की बीमारी वाले मरीजों के लिए यह खबर बेहद राहत देने वाली है। इस चीज़ के उपयोग से आप इन घातक बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते है। वह चीज कुछ और नहीं बल्कि मुनक्का है।

मुनक्का शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुनक्के में आयरन और बी कॉम्पलेक्स यानि विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए मुनक्का शरीर की कमजोरी और एनीमिया को ठीक करता है।

इसमें मौजूद आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। यह स्‍वाद में मीठा और हल्‍का, सुपाच्‍य और नर्म होता है मगर इसकी तासीर गर्म होती है इसलिेए एक दिन में 5 से ज्यादा मुनक्का नहीं खाना चाहिए।

मुनक्के का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और कई रोगों से आपकी रक्षा करता है। आइए आपको बताते हैं किन रोगों में फायदेमंद है मुनक्के का पानी और कैसे बनाएं इसे।

कैसे बनाएंगे मुनक्के का पानी

मुनक्के को आप दूध में भिगाकर भी खा सकते हैं और इसको पानी में भिगाकर भी खा सकते हैं। इस तरह बनाएं मुनक्के का पानी-
रात को सोने से पहले 5 मुनक्का अच्छी तरह धोकर एक ग्लास पानी में भिगा दें।

सुबह उठकर पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर लें।
ब्रश करने के बाद खाली पेट मुनक्के के पानी को पी लें।
15 मिनट बाद भीगे हुए मुनक्कों को भी खा लें।

पाचन और कब्ज के लिए मुनक्का

मुनक्‍के का नियमित सेवन पेट के लिए अच्‍छा रहता है। मुनक्‍के में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पेट को लैक्सटिव प्रभाव देता है और कब्‍ज को दूर करने में मदद करता है।

इसके अलावा फाइबर विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को आंतों से निकालने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है।

इसके अलावा सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए हुए, 4-5 दाने काजू के और 4-5 दाने मुनक्‍का के साथ खाइए, इससे कब्‍ज की शिकायत समाप्‍त होगी।

हड्डियों की कमजोरी दूर करे मुनक्का

मुनक्‍के में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छी होती है। मुनक्के का नियमित सेवन आपको आर्थराइटिस और गठिया जैसी बीमारियों से दूर रखेगा।

मुनक्का हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए हड्डियों की परेशानी से बचने के लिए मुनक्‍के को अपने नियमित आहार में शामिल करें।

वायरस और इंफेक्शन से करता है बचाव

मुनक्‍के में मौजूद पॉलीफेनोलिक फीटन्यूट्रिएंट्स को एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी-ऑक्‍सीडेंट के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बुखार के खतरे को कम करने में मदद करता है और बैक्‍टीरिया को मारता है। इसलिए नियमित रूप से मुनक्‍के के कुछ दाने आपको कोल्‍ड और अन्य तरह के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां

प्रतिदिन मुनक्के का पानी पीने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है तथा हार्ट अटैक से बचाव होता है। मुनक्के के पानी के साथ लहसुन की दो कलियां चबाने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।