ताजा खबर : घोटाले में बुरी तरह फंसे रॉबर्ट वाड्रा

ताजा खबर : घोटाले में बुरी तरह फंसे रॉबर्ट वाड्रा

77
0
SHARE

भारत में घोटालों का रिश्ता काफी समय से चलता आ रहा है। जिसको लेकर हाल ही में प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत देश में एक और घोटाले की खबर सामने आ रही है।

जिसमें यह बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम में एक और केस दर्ज हुआ है।

जमीन घोटाला मामले में एक बार फिर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दोनोंं के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मानेसर थाने में भी मामला दर्ज हो चुका है। मानेसर मामले की सीबीआइ जांच चल रही है।

कांग्रेस ने इस मामले को राजनीति से प्ररित बताया है और कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह के केस दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोप को निराधार बताया है।

दोनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। गुरुग्राम के पास शिकोहपुर लैंड डील को लेकर यह केस दर्ज कराया गया है। यह मामला तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय काफी उछला था।

आरोप के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने बहुत कम कीमत में जमीन खरीदी और सरकार की मदद से लैंड यूज चेंज कराने के बाद इस ज्यादा कीमत पर बेची गई।