ताजा खबर : राज्यपालों में हुआ बड़ा फेरबदल।

ताजा खबर : राज्यपालों में हुआ बड़ा फेरबदल।

124
0
SHARE

इस समय की सबसे बड़ी खबर राज्यपालों को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं।

मिली खबर के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं।

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रपति द्वारा यह अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है, फेरबदल करते हुए सात राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं।

सत्यपाल मलिक को जम्मू और कश्मीर का और लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गंगा प्रसाद को सिक्किम और तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, इससे पहले राय त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है और सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लालजी टंडन भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता हैं। वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिनिधि रहे हैं। लखनऊ से 2009 में इन्हें सांसद चुना गया। लाल जी का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ।

यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश राज्य में कई बार मंत्री रहे हैं। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रहे। कुछ वर्षों तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। लालजी टंडन ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया था।

बिहार का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बलराम जी दास टंडन ने कहा, “प्रधानमंत्री ने मुझमें विश्वास जताया है और मैं बिहार के विकास में योगदान की पूरी कोशिश करूंगा।

मैं राज्य सरकार के संरक्षक के रूप में कार्य करूंगा। नीतीश, मेरे बहुत पुराने मित्र हैं। मैं नहीं मानता हम लोगों के बीच कोई दिक्कत आएगी।'”