ब्रेकिंग न्यूज़ : आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में हुआ हाई अलर्ट।

ब्रेकिंग न्यूज़ : आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में हुआ हाई अलर्ट।

47
0
SHARE

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार ये बात सामने आ रही
हैं कि चक्रवाती तूफान तितली प्रचंड रूप लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक यह तूफान आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम और ओडिशा के गोपालपुर पहुंचकर तबाही मचा सकता है।

जिस वजह से ओडिशा राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही राज्य के कई इलाकों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव की वजह से आए चक्रवाती तूफान तितली प्रचंड रूप लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते ओडिशा के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश भी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान दोनों राज्यों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यह तूफान गुरुवार तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बढ़ने वाले तूफान ने प्रचंड रुप ले लिया।

गौरतलब है मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार तक कई इलाकों में भारी बारिश और कई इलाकों में अत्यधिक बारिश का अनुमान है।

ऐसे में मौसम विभाग ने सलाह दी है कि तट के करीब रहने वाले मछुआरे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर चलें जाएं। सभी मछुआरों को कहा गया है कि वे शुक्रवार तक समुद्र में ना जाएं।

वहीं ओडिशा राज्य में तूफान को मद्देनजर रखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद आने वाली बाढ़ की आशंका की वजह से सरकार ने 300 मोटर नावों का बंदोबस्त किया है। वहीं गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केद्रों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।