मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का दक्षिण भारत में हो रहा है,...

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का दक्षिण भारत में हो रहा है, विरोध, जानिए क्यों?

67
0
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पास्ट की वजह से उनकी आगामी फिल्म वीरामहादेवी का विरोध शुरू हो गया है। कर्नाटक रक्षणा वेदिके के संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर विरोध दर्ज कराया है।

सनी लियोनी की तमिल फिल्म वीरामहादेवी रिलीज से पहले ही विरोध का सामना कर रही है। तमिल मूवी से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही सनी लियोनी की फिल्म वीरामहादेवी के नाम को लेकर विरोध किया जा रहा है। कर्नाटक रक्षणा वेदिके के यूथ संगठन कार्वे युवा सेने ने वीरामहादेवी का विरोध किया।

कर्नाटक रक्षणा वेदिके के संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीरामहादेवी फिल्म में सनी लियोनी को लिए जाने का विरोध किया और फिल्म के पोस्टर फाड़े। इस फिल्म में सनी लियोनी लीड रोल कर रही हैं यही विरोध की वजह बताया जा रहा है।

कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वीरमहादेवी एक वीरांगना थीं जबकि सनी लियोनी एक एडल्ट स्टार थीं। ऐसे में एक एडल्ट स्टार योद्धा का किरदार निभाए यह उसका अपमान है। कार्वे युवा सेने ने संपूर्ण दक्षिण भारत में इस फिल्म का विरोध करने का ऐलान किया है।

उनका कहना है कि इसमें सनी लियोनी जो किरदार निभा रही हैं यह उसका अपमान है। कार्वे युवा सेने एक वीरांगना का अपमान नहीं सहेगी। इसलिए पूरे दक्षिण भारत में इसका विरोध किया जाएगा।

सनी लियोनी नवंबर में इस फिल्म से जुडे़ एक कार्यक्रम में बेंगलुरू जाने वाली हैं। कार्वे युवा सेने ने इसका भी विरोध करने का ऐलान किया है। युवा सेने के अध्यक्ष हरीष ने कहा कि इस कार्यक्रम से उनकी आपत्ति नहीं है बल्कि सनी लियोनी से आपत्ति है।

बता दें कि तमिल में बन रही फिल्म वीरमहादेवी तेलगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म की सूटिंग इसी साल मई में शुरू हुई थी। सनी लियोनी को एक वीरांगना का किरदार दिए जाने की वजह से इसका विरोध किया जा रहा है।